झिंझाना। एसडीएस स्कूल में एक सप्ताह से चल रही खेल प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खो-खो में भगत हाउस व क्रिकेट में नेहरू हाउस ने बाजी मारी।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य सतीश भटनागर व प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में नदीमा, अंशिका, काजला, खुशी शर्मा, कशिश शर्मा, आयुषी, हर्षिका, आस्था, अंकुर, शिवम, सागर, कार्तिक, फिरोज आदि रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो व क्रिकेट में मुुकाबला हुआ। खो-खो में भगत, क्रिकेट में नेहरू हाउस की टीम जीती।
मीनार बनाने का प्रशिक्षण दिया
शामली। आरके इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजसिंह ने स्काउट्स को मीनार बनाने, गांठेेें बांधना आदि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान राजेेंद्र राणा, सहदेव सिंह, जयप्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार, नवाब सिंह, रितेंद्र सिंह, तीर्थ सिंह आदि मौजूद रहे।