फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मकान में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटे, एसओ लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध करने पर महिला पर डंडे से वार कर किया घायल
विज्ञापन

- पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी
- रविवार तड़के दिया वारदात को अंजाम
थानाभवन। क्षेत्र के मुंडेट खादर गांव में घुसकर चार बदमाशों ने रविवार की सुबह मकान से 65 हजार रुपये और करीब पांच लाख के जेवरात लूट लिए। बदमाशाें ने महिला पर डंडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। वहीं इस घटना को वरिष्ठ अधिकारियों से 12 घंटे तक छिपाए रखने पर नाराज एसपी ने थानाभवन एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी महिला रेखा पत्नी बृजपाल उम्र 50 वर्ष के पुत्र आकाश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां घर पर अकेली थी। रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे मां ने ऊपरी मंजिल से उतरकर घर के दरवाजे खोले और गैलरी में बैठ गई। थोड़ी देर गैलरी में बैठकर जैसे ही अंदर जाने लगी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह अचेत होकर गिर गई और जब मां की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बदमाशों ने घर में रखी हुई लगभग 65000 की नकदी एवं करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर लिए । आकाश ने बताया की घर में घुसने वाले लोगों की संख्या लगभग चार से पांच थी। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की डाक्टरी कराई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

स्थानीय बदमाश होने का शक, कुत्ता भौंका तक नहीं
आकाश ने बताया कि वह देहरादून की कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना पर गांव में पहुंचा। बताया कि घर में पालतू कुत्ता भी है, जो कि खतरनाक नस्ल का है। किसी अपरिचित को घर में नहीं घुसने देता। बदमाशों ने कुत्ते को बालकनी में बंद कर दिया और वह भोंका तक नहीं। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना को आसपास के या किसी परिचित द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस ने भी इस एंगल पर जांच करनी शुरू कर दी है।
घटना छिपाने पर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

एसपी अभिषेक ने बताया कि लूट की घटना को थानाभवन थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने कई घंटे तक छिपाए रखा। जिस पर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। घटना छिपाना और कम आंकना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


12 घंटे से अधिक समय तक घटना को छिपाया

लूट की सूचना पर थाना भवन थाना प्रभारी ने करीब 12 घंटे से अधिक समय तक घटना को एसपी और अन्य आलाधिकारियों से छिपाए रखा। रविवार की सुबह करीब 5:45 बजे घटना हुई थी, मगर रात तक भी मामले की सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई। जिस पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें