फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झूम-झूम नाचे देखो वीर हनुमाना...

Mon, 13 Apr 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में माजरा रोड पर आयोजित जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शनिवार रात को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री जय हनुमान सेवा मंडल द्वारा 22वें विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, समाजसेवी कुशांक चौहान व विजय कौशिक ने संयुक्त रूप से जोत प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के भजन गायक बृजेश शर्मा ने हनुमान चालीसा के पाठ से की। इसके बाद दूर-दराज से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उड़ीसा से आई भजन गायिका शुभांगी सोनी ने हे दुख भंजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार और झूम-झूम नाचे देखो वीर हनुमाना आदि भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
दिल्ली से आए भजन गायक साहिल सांवरा ने आज हनुमान जयंती है सहित कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया। रात्रि 12 बजे भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटा गया। कार्यक्रम में संस्थापक पवन गोयल, विपिन गोयल, योगेश तायल, खुशीराम अरोड़ा, शोभित बंसल, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव ने किया।

शामली में माजरा रोड पर आयोजित जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें