फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
शामली में पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर परिक्रमा करते पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व
विज्ञापन

शामली। जिले में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम को शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर परिक्रमा की।
बुधवार को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर पंजाबी समाज का प्रमुख त्योहार लोहड़ी का पर्व जिले में मनाया गया। दोपहर में पंजाबी समाज के पुरुष और महिलाओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोहड़ी पर्व की बधाईयां दी। इस दौरान शहर के पंजाबी कॉलोनी से पहुंचे लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ डीएम को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में प्रसाद के रूप में रेवड़ी, मूंगफली वितरित किए गए। इस अवसर पर राजन बत्रा, सरदार राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रमन बत्रा, जयप्रकाश छावड़ा, मंजू, संजीव आदि मौजूद रहे। रात आठ बजे शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकोन की लोहड़ी में आहुति दी गई। इस दौरान सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की बधाई दी। बच्चों और महिलाओं ने घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र रसवंत, अशोक ठकराल, राधेश्याम भारती, हंसराज अरोरा, यशपाल ठकराल, कृष्णपाल जुनेजा, सेवाराम और शम्मी आदि मौजूद रहे।

शामली में पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर परिक्रमा करती पंजाबी समाज की महिलाए- फोटो : SHAMLI

शामली में पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी में मूंगफली, पोपाकॉर्न डालती युवती।- फोटो : SHAMLI

शामली में पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर परिक्रमा करते पंजाबी समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली में पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी पर पूजन करते पंजाबी समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें