फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना (द्वितीय इकाई) के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने मां सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने कॉलेज परिसर मे साफ-सफाई का कार्य करते हुए कूड़ा-करकट का निस्तारण किया। इस अवसर पर प्रो. आरपी सिंह, डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. मनोज कुमार, संजीव कुमार, डॉ. मांगेराम सैनी, लोकेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें