फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बूथों के बदले जाएंगे स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
11 बूथों के बदले जाएंगे स्थान
विज्ञापन

कैराना। नगरपालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार से इस बार जहां तीन वार्ड बढ़ गए हैं, वहीं चुनाव में करीब 20 हजार मतदाताओं की संख्या भी बढ़ने की संभावना है। वहीं एक पोलिंग सेंटर पर मार्केट बनने और दो पोलिंग सेंटरों के जर्जर भवन के कारण 11 बूथ भी बदले जाएंगे।
निकाय चुनाव की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। नगरपालिका कैराना का सीमा विस्तार भी हो चुका है। निकाय चुनाव के लिए सात अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मतदाता पुुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण पुरा हो चुका है। पिछले चुनाव में करीब 65 हजार मतदाता थे, लेकिन आर्यपुरी देहात के नगरपालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद यहां के 5532 मतदाता निर्वाचन नामावली में शामिल किए गए। वहीं, बीएलओ द्वारा प्रथम चरण में डोर-टू-डोर किए गए पुनरीक्षण कार्य में 13367 मतदाताओं की संख्या बढ़ी, जबकि मृत और दूसरे शहरों में जाकर रहने वाले 5709 लोगों के मत काटे गये है। इस प्रकार अभी तक मतदाता नामावली में मतदाताओं की संख्या 78190 हो गई। एक से सात नवंबर तक 87 बीएलओ ने अपने बूथों पर बैठकर आपत्ति और दावे लिए, जिसके बाद आठ, नौ व दस नवंबर को सभी बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे तथा आपत्ति एवं दावों का निस्तारण किया जाएगा। इस बाद डाटा फीडिंग के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता नामावली का प्रकाशन होगा। इसके बाद पालिका के मतदाताओं की संख्या करीब 85 हजार हो सकती है। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि नगर में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थलों को भी चिह्नित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मतदान केंद्रों के 11 बूथों के बदलेंगे स्थान
कैराना। पिछले 2017 के निकाय चुनाव में मोहल्ला अंसारियान में यावर हास्पिटल के सेंट मेरी स्कूल में वार्ड 18 के 5 बूथ थे, लेकिन सेंट मेरी स्कूल के स्थान पर मार्केट बन गई है। जिस कारण इन पांचों बूथों का स्थान बदला जाएगा। इसी प्रकार कांधला रोड पर गांधी आश्रम में तीन और छड़ियान टंकी के निकट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में तीन बूथों को भी जर्जर भवन के कारण बदलवाया जाएगा। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए तीन मतदान केंद्रों के 11 बूथों के स्थान बदले जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका को स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका सभी 11 बूथों के स्थान का चयन करने के बाद प्रस्ताव बना कर उनके पास भेजेगी। इसके बाद उनका सर्वे करके सभी 11 नए बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें