फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किसानों को 25.70 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
10 किसानों को 25.70 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत
विज्ञापन

शामली। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ग्राम संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर 10 कृषकों को 25.70 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में ग्राम सरोकार एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी बैंकिंग योजनाओं व उत्पादों के प्रसार के लिए ग्राम संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए ग्रामीण सरोकार से जुड़ी बैंक की प्रत्येक योजना, सुविधा एवं उत्पाद को हर एक गांव, हर एक जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों का डिजिटल सशक्तिकरण करना है। बैंक द्वारा यह अभियान देश के 440 जिलों में शुरू किया गया है। जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 29 शाखाएं संचालित है। अभियान के दौरान सभी शाखाएं अपने सेवा क्षेत्र के गांवों में संपर्क अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, समावेशन एवं वित्तीय आवश्यकताओं से जुड़ी प्रत्येक योजना तथा उत्पादों को ग्रामीणों हेतु सहज एवं सुलभ कराने के लक्ष्य से कार्य करेंगी। ग्रामीणों के लिए केसीसी, मुद्रा, एमएसएमई आदि ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान 10 कृषकों को 25.70 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किए गए। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के 34, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 16 एवं अटल पेंशन योजना के 14 आवेदन स्वीकार किए गए। कार्यक्रम में कांधला शाखा प्रबंधक सतीश चंद, जावेद अख्तर, राकेश कुमार, सालिम, सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें