फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायनेस क्लब दोआब ने की गो सेवा

विज्ञापन
शामली गौशाला में गाय को चारा खिलाती लायनेंस क्लब की महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लायनेस क्लब दोआब ने की गो सेवा
विज्ञापन

शामली। लायनेस क्लब दोआब शामली की सदस्याओं ने निस्वार्थ सेवा सप्ताह के अंतिम दिन नई गोशाला पहुंचकर उन्हें चारा खिलाया।
क्लब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने बताया कि दो अक्तूबर से चलाए जा रहे निस्वार्थ सेवा सप्ताह को चार चरणों में चलाया गया। पहले चरण में अति निर्धन लोगों को राशन वितरण किया गया। दूसरे चरण में निर्धन परिवारों के बच्चों को फल, बिस्कुट और मूंगफली का वितरण किया गया। तीसरे चरण में कुष्ठ आश्रम में रहने वाले असहाय लोगों को 10 दिन का राशन का वितरण किया गया। चौथे चरण में शुक्रवार को नई गोशाला पहुंचकर गोसेवा की और उन्हें चारा खिलाया। इस अवसर पर सचिव स्नेहा गर्ग और कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें