शामली। वर्षा-ऋतु के समय बिजली गिरने की मोबाइल एप से 30-40 मिनट पहले किसानों और गन्ना विभाग के कर्मचारियों को चेतावनी मिल जाएगी। बिजली गिरने से बचाव हेतु शासन ने गन्ना किसानों व विभाग के कर्मचारियों के लिए एप जारी किया गया है। केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। मोबाइल एप की मदद से आकाशीय बिजली गिरने से 30-40 मिनट पूर्व ही इसकी चेतावनी मोबाइल फोन किसानों व विभाग के कर्मचारियों को प्राप्त हो जाती है।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुुर सिंह ने बताया कि प्रदेश के आयुक्त गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने वर्षा-ऋतु के समय आकाशीय बिजली से बचाव हेतु प्रदेश के सभी परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि गन्ना कृषकों तथा विभाग के कर्मचारी गूगल प्ले स्टोर सð Damini: Lightning Alert Mobile App डाउनलोड करके इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। मोबाइल एप को इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ ट्रापिकल मेट्रोलॉजी, पुणे द्वारा विकसित किया गया है। यह मोबाइल एप्प गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है। इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने एवं लोकेशन डालने पर यह एप उस स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना की सूचना समय रहते ही मोबाइल पर प्रदर्शित कर देता है, जिससे किसान और गन्ना विभाग के कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकते हैं। मोबाइल एप किसानों कर्मचारियों को बचाव के तरीकों के संबंध में भी सूचना प्रदान करता है। आकाशीय बिजली से बचने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
गन्ना कृषक को आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। वर्षा ऋतु के समय बिजली गिरने के दौरान जमीन पर सपाट लेटने से बचें। एडवाइजरी में गन्ना किसानों तथा विभागीय कार्मिकों को वर्षा ऋतु में बिजली गिरने के समय तालाब, झील तथा बिजली का संचालन करने वाली वस्तुओं से दूर रहने का सुझाव भी दिया गया है। आकाशीय बिजली गिरने के समय धातुओं के बर्तन न धोयें तथा स्नान इत्यादि करने से भी बचें। आकाशीय बिजली के तूफान के दौरान बिजली के उपकरण या तार वाले फोन का उपयोग न करें। बिजली की गरज के दौरान पानी भरे खेत में न रहें। बिजली गिरने के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर फंस जाता है और आस-पास कोई छुपने का स्थान न हो तो ऐसी स्थिति में अपने दोनों हाथों को अपने कानों पर रखें, नीचे की तरफ थोड़ा कम अर्थात उकडू झुकें, दोनों पैरों की एड़ी आपस में छू रही हो।