फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकृष्ण परमहंस का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादीप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में स्वामी विवेकानंद के गुरु महान संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणा दीप है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने सरस्वती वंदना और रामकृष्ण परमहंस के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा रामकृष्ण परमहंस का जीवन दर्शन वर्तमान परिवेश में समाजोत्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न धर्मों के ग्रंथों का अध्ययन करके सारे विश्व को समरसता, सद्भावना, विश्व बंधुत्व, धर्म और अध्यात्म का संदेश देकर अपनी शिक्षा व विचारों से देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। मुख्य वक्ता आचार्य सोमदत्त आर्य ने परमहंस की जीवन गाथा प्रेरक कविताओं के साथ प्रस्तुत की। मौके पर आचार्य अंकुर कुमार, मोहर सिंह, ब्रजपाल सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुबन शर्मा, अंकित भार्गव, ब्रिजेश कुमार, अक्षय कुमार, सचिन कुमार, परितोष शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन आचार्य नीटू कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें