अमावस्या पर कैराना में यमुना नदी पर स्नान के लिए पहुचे श्रद्घालु
- फोटो : SHAMLI
कैराना। पौष माह की अमावस्या पर कड़ाके की ठंड के चलते यमुना पर बहुत कम श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
पौष माह की अमावस्या मंगलवार को शुरू होकर बुधवार दोपहर तक रहेगी। मंगलवार को पौष अमावस्या के स्नान पर्व पर कड़ाके की ठंड के चलते सुबह नौ बजे तक यमुना तट पर श्रद्धालु नहीं थे। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली तो कुछ श्रद्धालु यमुना तट पर पहुंचे तथा यमुना में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया तथा अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा-पाठ की तथा ब्राह्मणों का दान दक्षिणा भेंट की।
अमावस्या पर कैराना में यमुना नदी पर स्नान के लिए पहुचे श्रद्घालु- फोटो : SHAMLI