फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दाल, मसाले और तेल महंगे, बढ़ा घर का खर्च

Fri, 25 Sep 2026 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दाल, मसाले और सरसों के तेल के दाम बढ़ने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। अगस्त की तुलना में सितंबर में रोजमर्रा की कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। इससे परिवारों को पहले के मुकाबले अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दाम लाल मिर्च पर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सरसों के तेल पर 20 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


रेलपार मोहल्ला निवासी गृहिणी मुनेश ने बताया कि रसोई का सामान खरीदने में हर महीने अधिक रुपये खर्च हो रहे हैं। पहले जितने रुपये में महीनेभर का सामान आ जाता था, अब उतने में कम सामान मिल रहा है। मोनिका ने कहा कि दाल, मसाले और तेल महंगे होने से घर का बजट प्रभावित हो रहा है। जरूरी सामान पर अधिक खर्च होने के कारण दूसरी जरूरतों के लिए राशि कम बचती है।
ललिता ने बताया कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। प्रभावती के अनुसार जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवार का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। शालिनी ने कहा कि रोज इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से छोटी खरीदारी भी महंगी पड़ रही है। शालिनी ने बताया कि महंगाई का असर सीधे परिवार की रसोई पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर में दाम
सामान अगस्त सितंबर
अरहर दाल 110 120
उड़द दाल 100 110
चना 70 80
बेसन 90 110
जीरा 290 320
लाल मिर्च 200 250
हल्दी 200 220
सरसों का तेल 180 200
नोट: रेट स्थानीय बाजार से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें