फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे के छह किमी हिस्से का लोक निर्माण विभाग कराएगा निर्माण

विज्ञापन
शामली पानीपत खटिमा मार्ग की खस्ताहाल सडक फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बनत बाईपास से लेकर औद्योगिक क्षेत्र की सीमा तक छह किमी लंबाई के पानीपत-खटीमा हाईवे 709 एडी का निर्माण होने की उम्मींदे जगी हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 3.70 करोड़ की लागत से करीब छह किमी सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के उद्यमी पानीपत रोड के कैराना बाईपास से लेकर बनत बाईपास तक खस्ताहाल पानीपत खटीमा हाईवे के निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। कई बार जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम जसजीत कौर के समक्ष यह मुद्दा उठा था। डीएम ने दस किमी लंबे हिस्से का निर्माण कराने का अनुरोध एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके मिश्रा और क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश जैन से किया था। आखिर एनएचएआई ने 4.5 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति दे दी है।
डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने छह किमी लंबे हाईवे के हिस्से के निर्माण के लिए 3.70 करोड़ का टेंडर लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतगुप्त ऋषि ने बताया कि छह किमी पानीपत खटीमा हाईवे का टेंडर 15 अक्तूबर से लेकर 22 अक्तूबर तक ओपन किया जाएगा। ठेकेदार नियुक्त होने के बाद एनएचएआई से धनराशि अवमुक्त होगी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग इस हाईवे का निर्माण शुरू करेगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे के छह किमी लंबे हिस्से का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। एनएचएआई की ओर स्वीकृत धनराशि लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन का त्यागपत्र स्वीकृति के लिए शासन को भेजा
शामली। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन अंजना बंसल ने दो दिन पूर्व डीएम को अपना त्याग पत्र सौंपा था। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। शासन में नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन का त्यागपत्र स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका परिषद में प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें