फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर होगी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड 2023 की होने वाली परीक्षा में पहली बार हाईस्कूल के विद्यार्थी ओएमआर शीट का इस्तेमाल करेंगे। विद्यार्थियों को प्रश्न हल करने के लिए सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भी दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा में होने वाले इस बदलाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इस साल होने वाली परीक्षा में बदलाव करने की तैयारी में जुटा है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भी दी जाएगी। प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा जाएगा, जिसमें 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्नों केे उत्तर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर देने होंगे, जबकि बाकी प्रश्नों को उत्तर पुस्तिका में लिखकर हल करना होगा।
बोर्ड की तरफ से यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत करने की तैयारी है। बोर्ड का मानना है कि हाईस्कूल की परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग करने से से विद्यार्थियों को आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षा में इसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने के तरीके के बारे में पहले से जानकारी दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के प्रारूप से संबंधित अभी लिखित में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। बोर्ड के जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसके अनुसार परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें