फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों को यार निभाना सीख गया...

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय जनता युवा मोर्चा शामली द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवि सुनील अरोरा टम्मी ने व्यंग में पढ़ते हुए कहा संबंधों को यार निभाना सीख गया, हां मैं भी अब आंख चुराना सीख गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को नया बाजार में कौशिक रोगी सेवा सदन पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, कार्यक्रम संयोजक डा. विपिन कौशिक, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी और कार्यक्रम सह संयोजक डा. अनुराग शर्मा ने अटलबिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद काव्य गोष्ठी का शुभारंभ दिल्ली से आए कवि योगेंद्र सुंद्रियाल ने सरस्वती वंदना से करते हुए कहा तुझको तन से मन से मैं करूं नमन मां शारदे। मेरा रोम रोम तुझको अर्पण मां शारदे। इसके बाद डा. अनुराग शर्मा ने पढ़ा रहेगा नाम दुनिया में, है जब तक चांद और सूरज। ना होगा दूसरा कोई प्रहरी देश के नीरज अटल है नाम जिनका, आज वंदन उनको करते हैं। न तुम सा दूसरा होगा, समर्पित पुष्प करते हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. विपिन कौशिक, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डा. अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अजय संगल, प्रमोद सैनी अट्टा, मीनू संगल, मालिनी गर्ग, यशपाल पंवार, पूरण जाटव, तोहिद रहमानी, कुलदीप पिंडोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें