शामली। जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ नहीं करने पर अधिवक्ता बुधवार को कार्य से विरत रहे। उन्होंने बैठक कर कहायदि पुलिस ने अधिवक्ता से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह एडवोकेट के आह्वान पर अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में वकील कार्य से विरत रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बाद में जिला बार भवन में अधिक्ताओं ने बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं ने बताया जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिलशाद अली के साथ 11 अक्तूबर की शाम उनके मकान में घुसकर गांव के तीन आरोपियों ने मारपीट की। इस मामले में अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा यदि अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, तो वह काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता योगेश शर्मा, चंद्रभान सिंह, सोमपाल चौहान, ठाकुर रामपाल सिंह, सतेंद्र धिरयान, जगत प्रसाद कौशिक, जगदेव सिंह, केडी शर्मा, मुकेश एडवोकेट, रवि गर्ग, अमित शर्मा, विशाल कुमार, अंशु कुमार, अरविंद गौतम, राजेश आर्यन, सुमन आर्य, स्वाति चौधरी आदि रहे ।