शामली। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने स्वीप टीम के सहयोग से तैयार किए गए मतदान गीत आओ हम मतदान करें लांच किया गया। गीत गायन एवं संगीत आयुष भारद्वाज मोनू द्वारा किया गया। मौके पर निकिता शर्मा, शिव प्रकाश यादव एसडीएम कैराना, संदीप कुमार, एसडीएम शामली बृजेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग सहित मौजूद रहे।