छात्रा के परिवार को चेक देने पहुंचे सासंद हुकुम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनी के परिजनों से मिलकर परिवार को न्याय और सुरक्षा सहित हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद बढ़ाए जाने एवं रोजगार के लिए पट्टे की जमीन दिए जाने की मांग की है।
रविवार की शाम पूर्व विधायक पंकज मलिक अपने समर्थकों के साथ गांव श्यामगढ़ी में सोनी के परिवार के लोगों से मिले। सोनी के पिता बीरसैन सिंह ने पूरे मामले को विधायक के सामने दोहराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। विधायक ने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि वे ओर उनकी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। पार्टी हाई कमान से मुलाकात करके परिवार के लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार की जाण्गी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो परिवार के लिए आर्थिक मदद की है, हम उससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है पीड़ित गरीब लोग है रोजगार के लिए इन लोगों के पास कोई साधन नहीं है। आजीविका चलाने के लिए परिवार को पट्टे की जमीन भी दी जाए ताकि परिवार के लोग अपनी जरूरतों को उससे पूरा कर सके । इस दौरान उनके साथ विनोद, राजेंद्र, सुल्तान सिंह, अहसान अंसारी, बिट्टू कश्यप, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
सोनी के परिजनों को दिया पांच लाख का चेक
कांधला । सोनी हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई व परिवार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। रविवार को सांसद ने डीएम-एसपी के साथ गांव में पहुंचकर सोनी के परिवार के लोगों को आर्थिक मदद के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया।
13 दिसंबर को कॉलेज से लौटते समय गांव श्यामगढ़ी निवासी 12 वीं की छात्रा सोनी की बलकटी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के भाई कृष्ण ने अमरपाल सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोनी हत्याकांड की गूंज प्रदेश में चारों ओर गूंजने पर मुख्यमंत्री ने भी मामले का संज्ञान लिया था। सीएम ने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई किए जाने के आदेश के बाद परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पांच लाख की घोषणा कर दी थी। रविवार को सांसद हुकुम सिंह डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डाक्टर अजय पाल शर्मा व मृगांका सिंह के साथ गांव में पहुंचे ओर वहां पर पहुंचकर परिवार के लोगों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया। डीएम ने कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए हम पहले ही गंभीर है अभी रासुका की तैयारी पूरी होने की ओर है जल्द ही आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई को भी पूरा कर लिया जाएगा।