लांसर्स स्कूल ने की चार माह की फीस माफ
शामली। लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि स्कूल प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार, उप प्रबंधक यश लाटियान ने निर्णय लिया कि कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी छात्र-छात्राओं की सत्र 2020-21 की चार माह अप्रैल से जुलाई माह तक की स्कूल की मासिक फीस माफ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नए प्रवेश पर कोई प्रवेश फीस या कोई वार्षिक शुल्क नहीं है। केवल मासिक शुल्क अगस्त माह से लिया जाएगा।