फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संसाधनों की कमी नहीं रोक पाई बेटियों का सफलता का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कहते हैं मन मजबूत हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो संसाधनों की कमी के बावजूद मंजिल आसान हो जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है जिले के किसान और मजदूर की बेटियों ने। ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। कई बेटियां लिखित व शारीरिक परीक्षा पास कर पुलिस में चयनित हो गईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती का दो दिन पूर्व परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें जनपद के गांव कुड़ाना की चार बेटियों ने सभी परीक्षाएं पास कर अंतिम सूची में चयनित हुईं हैं। बेटियों का चयन पुलिस में होने से परिवार व गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण बेटियों व उनके परिजनों को बधाई दे रहे है। ताक्षी मलिक के पिता नवनीत दिल्ली डीटीसी में चालक है। ताक्षी ने 230 अंक प्राप्त किए है, जबकि ओबीसी की मेरिट केवल 200.95 अंक पर रही।
चयनित रूपा के पिता सतबीर मलिक एक किसान है और खेती बाड़ी करते हैं। साक्षी मलिक के पिता बिल्लू और सना के पिता कृष्ण मलिक एक छोटी जोत के किसान है। गीता के पिता बीरबल मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा ठीक नहीं है। संसाधन भी सीमित हैं लेकिन गीता ने इन सबके बावजूद मन बना रखा था कि उसे परीक्षा हर हाल में पास करनी है। घर के काम के साथ पढ़ाई की और कामयाबी का मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

बेटियों का चयन होने से सभी के परिवार में खुशी की लहर है। परिजनों का कहना है कि उनका सपना बेटियों को पुलिस बनाने का था, लिखित परीक्षा पास कराने के बाद वह उनकी दौड़ कराने के लिए सुबह पांच बजे सड़क पर लेकर जाते थे, बेटियों ने काफी मेहनत की है, जिसका फल उनको मिल गया।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें