कांधला में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदान के लिए जागरूक करते यूनिक इंटर कॉलेज के छात्र।
- फोटो : SHAMLI
नुक्कड़ नाटक के जरिये मतदान के प्रति किया जागरूक
कांधला। नगर के यूनिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।
नोडल अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि कस्बे के विभिन्न चौराहों पर नाटक के जरिये जनता को मतदान हेतु जागरूक किया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया गया। कस्बे के लोगों ने पहली बार नुक्कड़ नाटक देखा और छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रबंधक राशिद मंसूरी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकतम और बिना डरे मतदान करना है, डीएम के इस संदेश को जनता तक पंफलेट के माध्यम से पहुंचाया। स्वीप कांधला ब्लॉक कोऑर्डिनेटर साजिद अहमद ने सभी उपस्थित नागरिकों को मतदान में सहभागिता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मौजूद गुलिस्तां साहिद, तफ्जुल मिर्जा, आयशा खान, मेघा सैनी आदि का सहयोग रहा। संवाद