फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार मजदूर की मौत

Fri, 09 Oct 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर परवेज (21) की मौत हो गई, जबकि साथी अफनान (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक नौशाद हादसे में बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव रामड़ा निवासी नौशाद मुर्गी फार्मों से खाद भरकर खेतों में डालने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह गांव के ही मजदूर परवेज और अफनान को साथ लेकर खाद लेने यमुना ब्रिज की ओर जा रहा था। पुलिस चौकी के सामने पीछे से आए डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अफनान को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परवेज के चाचा अरशद ने बताया कि वह अविवाहित था और छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। परिवार के सभी लोग मजदूरी करते हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें