फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत स्वयं साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप

Mon, 13 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। 108 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा भागवत स्वयं साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हैं। आवश्यकता है इसको आचरण में लाने की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कथा व्यास युवा संत सुमित कृष्ण ठाकुर के तत्वाधान में 108 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ भागवत की गांव परिक्रमा की गई। बाद में 108 कलशों को कथा स्थल पर स्थापित किया गया। इस अवसर पर कथा व्यास युवा संत सुमित कृष्ण ठाकुर ने व्यास पीठ पर आसन ग्रहण करते हुए कहा कि भागवत पुराण स्वयं साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है।

इसकी रचना भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्य के कल्याण हेतु की है। मनुष्य ने चाहे जीवन में कितने भी पाप किए हों, यदि मानव एक बार भी भागवत कथा श्रवण और आचरण कर ले तो समस्त पापों का नाश हो जाता है। यही मोक्ष प्राप्ति का सरल साधन भी है। मौके पर प्रणामी आश्रम के संत श्यामदास महाराज, ब्रिजेश सिंह, नेत्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, नीरज सिंह, ब्रजेश शर्मा, बबलू शर्मा, रामपाल सिंह, कमल सैनी, सुरेश सिंह, विरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
थानाभवन। सोमवार को नगर के मोहल्ला रेत्ती सराय स्थित संत रविदास मंदिर एवं मोहल्ला शाहविलायत में हवन किया गया। अंबेडकर समिति के तत्वाधान में दोनों स्थानों से बैंडबाजों और डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें सुसज्जित झांकियां सिंबल आफ नॉलेज भीमराव अंबेडकर, भगवान शंकर-पार्वती, काली माता, राध-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, हनुमान जी, मां दुर्गा, भारत माता, संत रविदास महाराज, महात्मा बुद्ध सहित दो झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा नगर में अंबेडकर मार्केट से होते हुए रेत्ती, हाफिजदोस्त, शाहविलायत, छिपियान, नबीपुरा, महाराजा अग्रसैन मार्ग, चौंक बजार से होती हुए वापस यहीं पर आकर संपन्न हुई। चेयरमैन संजय शर्मा, अनिल कुमार डीलर, मास्टर अमन कुमार, जयभगवान, सभासद मिन्टू, सुरेश कुमार, समंदर कुमार, रवि कुमार, अजीत सिंह, लख्मीचंद, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें