फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों और बसों की रफ्तार

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले में रात में पाला, सुबह कोहरा और दिन में धूप निकलने के बावजूद शीतलहर में लोग ठिठुरते रहे। पूरे दिन शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन जारी रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय ट्रेनों-बसों के आवागमन प्रभावित हुआ। दिन का एक डिग्री सेल्सियस पारा गिरने से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मंगलवार रात को पाला पड़ा। बुधवार सुबह नौ बजे तक कोहरा छाए रहने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलने से कोहरा खत्म हुआ। पाला पड़ने से रात का तापमान चार डिग्री और दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। कोहरा छाए रहने से सुुबह साढे़ आठ बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली निर्धारित समय नौ बजे के स्थान पर एक घंटे लेट पैसेंजर ट्रेन पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन भी शामली आधा लेट पहुंची। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह मानव रहित फाटकों पर आने और जाने वाली ट्रेन की आवाज को सुनकर पार करें। 
शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह के समय कोहरा होने से बसों की सेवाएं बाधित रहीं। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि मौसम पल पल बदलेगा। कभी आकाश में बादल और कोहरा छाया रहेगा। धूप भी निकलेगी, लेकिन रात में पाला पड़ता रहेगा। जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक शिवकुमार केसरी का कहना है कि पाला पड़ने से फिलहाल कोई भी फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। यदि पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रही, तो ज्यादा पाला पड़ने से आलू, सरसों, टमाटर आदि सब्जी पर प्रतिकूल असर पडे़गा। पाला पड़ने से किसानों को नियमित खेतों की सिंचाई करें। जिससे जमीन का स्तर में सुधार आएगा। उधर, प्रदूषण विभाग के सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडे ने बताया कि 0हवा बंद रहने से तापमान में गिरावट होने से मौसम में नमी आती है। नमी के कारण कोहरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें