फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक की ईंट से कूंचकर हत्या

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी नाजिम उर्फ आशु का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
युवक की ईंट से कूंचकर हत्या
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर से तीन दिन से लापता युवक की रिश्तेदार ने पैसे के लेनदेन को लेकर चेहरे पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर फूसगढ़ के जंगल में ईख के खेत से पुलिस ने उसका खून से लथपथ अर्धनग्न शव बरामद किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
भैंसानी इस्लामपुर निवासी नाजिम उर्फ आशु (22) पुत्र इलियास को 23 दिसंबर की सुबह गांव का ही मारुफ बाइक पर अपने साथ बैठाकर ले गया था। इसके बाद से नाजिम का कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। बताया गया कि नाजिम के मारुफ पर कमेटी के कुछ पैसे बकाया थे। मारुफ का बड़ा भाई नाजिम का साढू भी है। 24 दिसंबर को परिजनों थाने में नाजिम की गुमशुदगी दर्ज कराई और मारुफ पर शक जताया। जिसके आधार पर रविवार रात पुलिस ने मारुफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मारुफ ने गांव निवासी अपने साथी के साथ फूसगढ़ के जंगल में हत्या कर शव ईख के खेत में फेंकना स्वीकार कर लिया। बताया कि पहचान मिटाने को उसके कपड़े भी खुर्दबुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा का कहना है कि प्रथम दृष्टया कमेटी के पैसे के लेनदेन के विवाद में नाजिम की हत्या की गई है। पुलिस ने मारुफ के साथी को भी हिरासत ले लिया है और पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में विलाप करते नाजिम के परिजन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें