शामली। अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। बरामद किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।
चार दिन पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जनवरी की रात को उसका एक रिश्तेदार अपने पुत्र व दो पुत्रियों के साथ उसके घर पर आया था। रिश्तेदार ने अपनी गाड़ी खराब होना बताते हुए कहा था कि उस रात को वह उनके यहीं पर रुकेंगे। पीड़ित ने बताया था कि सुबह जब वे सोकर उठे थे तो उसकी लड़की गायब मिली थी, जिसे रिश्तेदार अपने बेटे और बेटियों की मदद से अगवा कर ले गया। इसके साथ ही घर में रखे एक लाख 30 हजार रुपये और गहने गायब मिले थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अगवा किशोरी को सहारनपुर से बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बरामद किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।