फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में खेड़ागदाई की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में खेड़ा गदाई की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्व. नरेंद्र सैनी स्मृति प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खेड़ा गदाई की टीम व द्वितीय स्थान पर भारसी की टीम रही। दोनों विजेताओं को आयोजकों ने नकद धनराशि व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को होना था, आयोजकों व बाहर से आई टीमों के मध्य वार्ता उपरांत ये मैच रविवार की रात एक बजे तक हुए। जिसमें सेमीफाइनल में यारपुर, खेड़ा गदाई, भारसी व सहारनपुर की टीमें पहुंची। फाइनल में खेड़ा गदाई की टीम ने भारसी को हरा दिया। विजेता बनी खेड़ा गदाई की टीम के कप्तान नितिन तोमर को सुदर्शन महाराज ने 5100 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया। टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। द्वितीय स्थान पर रही भारसी की टीम के कप्तान प्रमोद काकरान को पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने 3100 रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया। शेष खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। ये दोनों पुरस्कार आयोजकों की ओर से दिए गए हैं। मैचों मे रेफरी सन्नी चौधरी, रजनीश सैनी, केपी सैनी रहे। तीनों रेफरियों को भी देवेंद्र पंडित, सुर्दशन महाराज, संजय शर्मा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कन्हैया सैनी, सन्नी सैनी, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, सुभाष सैनी, तुषार कांबोज का योगदान रहा।

शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें