शामली। शामली सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में चल रही हारमोनी कप सीरीज के तीसरे दिन मैच मेपल्स एकेडमी खतौली और देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें खतौली की टीम ने मैच जीत लिया।
देहरादून के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेपल्स एकेडमी खतौली ने 20 ओवर में केवल 82 रन बनाए। जिसमें मनीष ने सर्वाधिक 37 रन और आर्यन त्यागी ने 12 रन बनाए। देहरादून ने लक्ष्य का पीछा करते हुुए केवल 77 रन ही बना सकी। खतौली के सामने टिक नहीं पाए और पांच रनों से पराजित हो गई। देहरादून की टीम में नमन ने मात्र 16 रन व सार्थक ने 10 रन बनाकर ही आउट हो गए।
खतौली की तरफ से मनीष ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं दिशांक एवं अभिनव ने 2-2 विकेट चटकाए।
प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मैच का मैन ऑफ दा मैच मनीष को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेल आयोजन भी जरूरी है। इस दौरान मुख्य रूप से शामिल होने वालों में कोच विनय कुमार, नरेंद्र शाह, सलीम, सुनील, आदेश, विषम, रोहन, वाकिब आदि रहे।