फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस की जांच में कश्मीरी युवकों को मिली क्लीनचिट

Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। पुलिस ने रेलवे मार्ग पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया था। बुधवार को जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने क्लीनचिट देकर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने रेलवे मार्ग पर गश्त के दौरान दो कश्मीरी युवकों को पकड़ा था। दोनों की पहचान कश्मीर पुंछ निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद अब्बास और (30) जावेद इकबाल रूप में हुई थी। थाना प्रभारी परविंदर सिंह चौधरी ने बताया कि दोनों कश्मीरी युवकों की जांच की गई। दोनों के विरुद्ध जम्मू कश्मीर में किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला नहीं पाया गया। आधार कार्ड में भी दोनों का पता स्थायी रूप से सही मिला। इसके पश्चात पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें