फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्माणाधीन मकान में सो रहे लस्सी विक्रेता की आग से जलकर मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मृतक पंकज का फाइल फोटो। सौजन्य : परिजन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला गुजरातियान में निर्माणाधीन मकान में सो रहे लस्सी विक्रेता की रात को आग से जलने से मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनाें ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गुजरातियान निवासी पंकज उर्फ काला (52) पुराने घर को तोड़कर दोबारा निर्माण करा रहे थे। रोज की तरह मंगलवार रात को वे निर्माणाधीन मकान में सोए हुए थे। उन्होंने चारपाई के नजदीक अंगीठी जला रखी थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनका नौकर निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो तो पंकज मृत अवस्था में मिले। उनके पहने हुए कपड़े, चारपाई व अन्य कपड़े जले हुए मिले। रात के समय उनके कपड़ों में आग कैसे और कब लगी, इसके बारे में परिजनाें को कुछ पता नहीं चल सका। मृतक अजुध्या चौक में लस्सी की दुकान करते थे। उनके पत्नी, चार पुत्री व एक पुत्र है। इनमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
हाथ की सिंकाई के लिए जलाई थी अंगीठी
परिजनों के मुताबिक कुछ समय पहले उनके हाथ में फ्रेक्चर आ गया था। अभी हाल में ही उनके हाथ का प्लास्टर कटा है। उन्हें हाथ की मालिश करने के बाद उसे सेंकने की सलाह दी थी। इस वजह से उन्होंने अंगीठी जलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें