फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु भारती के अध्यक्ष बने कार्तिक, एकता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त महेश चंद जैन और विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार वर्मा रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने शिशु भारती के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शिशु भारती के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा, उपाध्यक्ष माही मलिक व युवराज सोलंकी, मंत्री एकता जांगिड़, उपमंत्री अंशिका चौधरी, अनुष्का भारद्वाज, सेनापति अंशुमन, उप सेनापति पूजा तोमर व रितवन बने।
मुख्य अतिथि महेश चंद जैन ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय संस्कृति के सच्चे पोषक हैं। छात्र-छात्राओं को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निभाएं। प्रधानाचार्य ने पदाधिकारियों से अपने दायित्व को भलीभांति समझकर पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निभाएं। मौके पर शिशु भारती प्रमुख आचार्य रविंद्र कुमार, आशीष जैन, घोष प्रमुख आचार्य शिव कुमार धीमान, चिकित्सा प्रमुख आचार्य सुनील कुमार, विद्युत प्रमुख आचार्य मांगेराम शर्मा, आचार्य राम कुमार, मोहित कुमार, करुण कांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें