कांधला। कर्नाटक पुलिस ने लूट के मामले में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे तीन आरोपियों की तलाश कस्बे में दबिश दी।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी उस्मान, वाजिद व नफीस 2015 में कर्नाटक राज्य के जिला टुंमकुर के थाना तिलक पार्क पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद आरोपियों ने अपनी जमानत करा ली थी। जमानत कराने के बाद से तीनों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो सके। मंगलवार को तिलक पार्क थाने के एसआई रमेश कुमार व हैड कांस्टेबल मोहन कुमार के साथ स्थानीय थाने पहुंचे। कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर तीनों आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस हाथ कोई आरोपी नहीं लग सका। आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस बैरंग ही कर्नाटक लौट गई।