कैराना। एसपी के निर्देश पर यूपी हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने प्रेशर हॉर्न लगी 22 गाड़ियों के चालान काटे।
मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस टीम के साथ यूपी हरियाणा बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 36 वाहनों के चालान काटे गए हैं। जिनमें से 22 ऐसे वाहनों के चालान काटे गए जिनमें प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। इसके अलावा 14 ऐसे वाहनों के चालान काटे गए जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट व फिटनेस आदि संबंधित खामियां थीं। चालान काटे गए वाहनों पर करीब 1 लाख 43 हजार का जुर्माना लगाया है। मौके पर करीब 13600 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।