फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का नहीं होता निस्तारण, ऐसे किसान दिवस का क्या लाभ,

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लंबे समय बाद आयोजित किसान दिवस में बकाया मूल्य भुगतान, बिजली बिल तथा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा समेत कई मुद्दे गूंजे। अफसरों के सामने किसानों ने यहां तक कह दिया कि यहां समस्याओं का समाधान ही नहीं होता तो ऐसे किसान दिवस का क्या लाभ।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान नेता कुलदीप पंवार ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो रही हैं। चीनी मिलों ने गन्ने का संपूर्ण भुगतान नहीं किया है। शामली चीनी मिल सबसे फिसड्डी है। उन्होंने शामली चीनी मिल के चीनी स्टॉक का सत्यापन कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बहावड़ी के थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि जब समस्या का निस्तारण ही नहीं होता तो किसान दिवस का क्या लाभ है। जिले की चीनी मिलों को चीनी बेचकर किसानों का भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर शामली चीनी मिल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शामली चीनी मिल का क्षेत्रफल होगा कम
बैठक में डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ऊन और थानाभवन चीनी मिल ने पिछले सत्र का 31 अक्तूबर तक संपूर्ण भुगतान करने की कार्ययोजना दी है। शामली चीनी मिल की ओर से कार्ययोजना अभी तक नहीं दी गई। इस पर डीएम ने कहा कि शामली चीनी मिल ने जनवरी में डिस्टलरी की आय से गन्ने का भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने डीसीओ को निर्देश दिए कि वे आगामी पेराई सत्र के लिए शामली चीनी मिल का गन्ने का क्षेत्रफल और खरीद केंद्र कम करने की रिपोर्ट भेजें। एसडीएम सदर मिल की चीनी बिक्री और आय के अन्य स्रोतों का सत्यापन करेंगे।
बिजली का लोड बढ़ाया, दर्ज कराई जा रही चोरी की रिपोर्ट
कुड़ाना गांव के पप्पू मलिक और श्याम सिंह ने बिजली की समस्याएं उठाईं। कहा कि बिना नोटिस विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ाकर किसानों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने किसानों के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी की रिपोर्ट वापस लिए जाने की मांग की। वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बुंटा रजबहे में पानी न आने की समस्या उठाई। देवराज पहलवान और शौकेंद्र ने भैंसवाल के जर्जर रजबहे के पुल का निर्माण कराने की मांग की।
गोहरनी बनाई जाए सर्विस लेन
गोहरनी के किसान सुधीर कुमार ने मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास पर सर्विस लेन की मांग की। थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा समेत दो किसानों ने आरोप लगाया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर होगा किसान दिवस
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि आगामी किसान दिवस संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर होगा। किसानों को अपनी शिकायतों को दर्ज करानी होगी। शिकायतों के निस्तारण का ब्योरा कृषि विभाग अपने पास रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें