फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांंवड़ यात्रा : जीआरपी-आरपीएफ ने मांंगा अतिरिक्त पुलिस बल

Mon, 13 Jul 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जीआरपी एवं आरपीएफ ने सभी ट्रेनों और प्रमुख रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन

सावन मास 30 जुलाई को शुरू हो रहा है। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया जाएगा। करीब 20 दिन पूर्व श्रद्धालु ट्रेनों-बसों से हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोोत्री और गोमुख जाना शुरू हो जाते हैं। जीआरपी थाना प्रभारी सुमित नागर ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए ट्रेनों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सवारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग जीआरपी मुरादाबाद मुख्यालय से की गई है।
दबताया कि चार उपनिरीक्षक 25 हेड कास्टेबल, चार महिला महिला सिपाही, एक प्लाटून पीएसी की मांग की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद ट्रेनों के अलावा कांधला, शामली, थानाभवन, ननौता, रामपुर मनिहारन आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनो पर तैनात किया जाएगा। आरपीएफ के थाना प्रभारी सोनी शर्मा के मुताबिक दिल्ली मुख्यालय से आरपीएफ के अधिकारियों समेत बीस जवानों को मांगा गया है।
विज्ञापन


दो स्पेशल कांवड़ ट्रेन चलाए जाने की मांग
शामली। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर दयाल मीणा ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रेल मंडल मुख्यालय से हरिद्वार के लिए दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक दमकल की गाड़ी, एक एंबुलेंस और डाॅक्टर टीम लगाए जाने का सीएमओ से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें