अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की वजह से पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया। भारी वाहनों का कांवड़ मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया।
शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में भारी वाहनों की शहर में आवाजाही होने से शहर में जाम की स्थिति बन सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की वजह से ही रूट डायवर्जन शनिवार से ही लागू कर दिया गया है। एक तरफ कैराना क्षेत्र में पानीपत रोड यमुना ब्रिज से भारी वाहनों का वाया झिंझाना गाड़ी वाला चौराहे से निकाला जा रहा है, तो करनाल रोड बिडौली पुल से डायवर्जन करके बिडौली की तरफ निकालना शुरू कर दिया है।
पुल पर ही रोके जाएंगे डीजे
हरियाणा से हरिद्वार जाने वाली डाक कांवड़ों के साथ बड़े बड़े डीजे भी लाए जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि कैराना रोड यमुना पुल और बिडौली यमुना पुल चेकपोस्ट पर ही बड़े डीजे को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से छोड़े म्यूजिक सिस्टम ले जाने पर थोड़ी छूट दे दी जाएगी, मगर बड़े डीजे नहीं जाने देंगे।
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
f पानीपत से सहारनपुर : पानीपत (हरियाणा) से यमुना ब्रिज से कैराना बाईपास होते हुए गाड़ीवाला चौराहा से ऊन से खानपुर मोड, थानाभवन से जलालाबाद होते हुए तीतरो से गंगोह होकर सहारनपुर जाना होगा।
f पानीपत से मुजफ्फरनगर : पानीपत से यमुना ब्रिज कैराना के रास्ते कैराना बाईपास से होकर गाड़ी वाला चौराहे से ऊन खानपुर मोड़ और थानाभवन के रास्ते जलालाबाद से ननौता होकर देवबंद से मुजफ्फरनगर जाना होगा।
f पानीपत से मेरठ : पानीपत से यमुना ब्रिज से कैराना बाईपास होकर गाड़ीवाला चौराहा से वाया झिंझाना से ऊन होकर खानपुर मोड थानाभवन के रास्ते जलालाबाद से ननौता से देवबंद होकर मुजफ्फरनगर से वाया जानसठ होते हुए मेरठ जाया जाएगा।
f करनाल से सहारनपुर : करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली से चौसाना गंगोह से सहारनपुर निकला जाएगा।
f करनाल से मुजफ्फरनगर : करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली से गाडीवाला चौराहा से ऊन से खानपुर मोड़ थानाभवन से जलालाबाद के रास्ते ननौता से देवबंद फिर मुजफ्फरनगर निकलना होगा।
f करनाल से मेरठ : करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली से गाड़ी वाला चौराहा से ऊन खानपुर मोड़ से थानाभवन और जलालाबाद से ननौता के रास्ते देवबंद से मुजफ्फरनगर बाईपास होते हुए जानसठ, मवाना होकर जाएंगे।
f सहारनपुर से दिल्ली : जलालाबाद से खानपुर मोड़ थानाभवन से ऊन होते हुए गाड़ीवाला चौराहा से बिडौली से करनाल होते हुए दिल्ली निकलना होगा।
f मुजफ्फरनगर से शामली : मुजफ्फरनगर से देवबंद होकर ननौता से गंगोह होकर जलालाबाद से थानाभवन से शामली तक जाएंगे।
f मुजफ्फरनगर से करनाल : मुजफ्फरनगर से देवबंद के रास्ते ननौता से जलालाबाद होकर खानपुर मोड थानाभवन से ऊन होकर गाडीवाला चौराहा से बिडौली यमुना ब्रिज से करनाल जाएंगे।
f मेरठ से करनाल : मेरठ से मवाना, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर बाईपास से देवबंद होकर ननौता के रास्ते जलालाबाद से खानपुर मोड थानाभवन से ऊन, गाड़ीवाला चौराहे से बिडौली यमुना ब्रिज के रास्ते करनाल जाना होगा।