शामली शहर में कांवड़ यात्रा को लेकर सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सीओ सिटी निंशाक शर्मा के नेतृत्व में शहर में धीमानपुरा फाटक से लेकर कैराना रोड एसपी आवास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने कांवड़ मार्ग में कई स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया गया जिसके तुरंत बाद फिर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं हनुमान रोड पर एक दुकानदार के साथ कोतवाल की नोक-झोंक होने के बाद दुकानदार को हड़काते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
सीओ सिटी निशांक शर्मा ने दुकान के बाहर खडे़ किए गए वाहनों पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। वहीं दुकान के बाहर वाहन खडे करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ के दौरान रोज अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।