शामली के हिंदू महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्र
शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बुधवार को आयोजित समारोह में छात्राओं ने एकल नृत्य, गीत, समूह गीत, नाटिका, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व छात्रा परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं के सम्मान में कार्यक््रमों की प्रस्तुित दी और अपनी यादें सांझा की।कार्यक्रम में मिस फेयरवेल कनिष्का गर्ग, मिस ब्यूटी विशाखा, मिस यूनिक शिवानी, मिस परफेक्ट खुशी, मिस डांसर छवि को चुना गया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ,कॉलेज की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर हवन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्या डाॅक्टर मंजू गर्ग ने की।