फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कंडेला औद्योगिक क्षेत्र सौर ऊर्जा सिस्टम से होगा जगमग

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली ओद्वयोगिक क्षेत्र में सोलर लाइट के बारे मे जानकारी देते उद्वयमी
विज्ञापन
शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र जल्द ही सौर उर्जा से जगमग होगा। जिले की सात से ज्यादा औद्योगिक इकाइयो ने 5700 किलो मेगावाट की सौर ऊर्जा के लिए सहमति पत्र दे दिया है। इसी साल दिसंबर तक 5700 किलो वाट बिजली का कार्य शामली के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

कैराना रोड पर 42 साल पहले कंडेला औद्योगिक क्षेत्र अस्तित्व में आया था। यहां पर 150 से ज्यादा रिम धुरा, धूपबत्ती, अगरबत्ती, स्टील, पीतल, एल्यूमीनियम के बर्तन, पेपर मिल, लकड़ी और प्लास्टिक की चम्मच, कागज के बर्तन, धागा आदि इकाई हैं। औद्योगिक इकाइयों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बरकरार रखने के लिए जिले के उद्यमियों का रुझान सौर ऊर्जा की ओर बढ़ा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आशीष जैन ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए शामली के निकिता पेपर मिल ने 1500 किलो वाट, करियर व्हील 575 किलो वाट, अमर सिप्रंट 500 किलोवाट, निर्मल जैन 220 किलो वाट, दीपक वहील्स 100 किलोवाट, स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल 40 किलो वाट, भिवानी कंपनी 80 किलोवाट आदि इकाई के लिए स्वीकृत किए गए हैं। तीन हजार किलो वाट के सौर ऊर्जा सिस्टम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। 2700 किलो वाट के सौर ऊर्जा सिस्टम इसी वित्तीय वर्ष में पूरे हो जाएगे। उनका कहना है कि 25 साल के सौर ऊर्जा सिस्टम में अगले पांच साल में सौर ऊर्जा सिस्टम की लागत पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें