शामली । मजदूरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देकर श्रम विभाग पर आरोप लगाया कि साइकिल वितरण नहीं किया जा रहा है। श्रमिकों ने साइकिल वितरण किए जाने की मांग की है।
डीएम ओपी वर्मा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड स्वीकृत योजना में पंजीकृत श्रमिक हैं। हर साल योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को निशुल्क साइकिल वितरित की जाती है। इस बार श्रम विभाग ने मजदूरों के लिए साइकिल चयन करके मजदूरों की चिट भेज दी है। बार-बार साइकिल वितरण के लिए तिथि देकर निरस्त किया जा रहा है। वे कलक्ट्रेट में साइकिल लेने के लिए आए थे।
मजदूरों ने डीएम से शीघ्र साइकिल वितरण किए जाने की तिथि निर्धारित की मांग थी। मौके पर रामकुमार, रामवीर सिंह, शीश कुमार, अनुज, सलीम, वेदप्रकाश, राकेश, खुर्शीद, बुधसिंह, सुदेशपाल, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सतेंद्र सतकिरण, शौकात, सुभाष, विजेंद्र, रामवीर, महबूब, सुंदर, यशपाल, ब्रजपाल सिंह, राजकुमार, विरेंद्र, तेजपाल चूनसा, महताब, रविंद्र ऋषिपाल, जगमोहन, इमरान मौजूद रहे।