फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तान से रिश्तेदारी निभाकर लौटा युवक जासूसी केस में हिरासत में, पानीपत CIA की चौथी दबिश

Tue, 20 May 2025 04:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पानीपत जासूसी प्रकरण में कैराना से एक और युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक पाकिस्तान में अपनी बहन और बुआ से मिलने गया था। अब पानीपत पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में पानीपत जासूसी प्रकरण में हरियाणा की CIA फर्स्ट टीम ने चौथी बार कैराना में दबिश देकर एक और युवक कामरान को हिरासत में लिया है। कामरान हाल ही में वीजा पर पाकिस्तान के सियालकोट जिले में अपनी बहन यासमीन और बुआ मुन्नी से मिलने गया था। पानीपत पुलिस उसे साथ लेकर गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 मई को आपके शहर में क्या हुआ

इससे पहले नोमान इलाही नामक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नोमान पर आरोप है कि वह मनी ट्रांसफर और दस्तावेजों के माध्यम से गोपनीय जानकारी साझा करता था। पुलिस ने उसे पहले 7 दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर कैराना में कई जगह छानबीन की, जिसमें पासपोर्ट बरामद हुए थे।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे CIA टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मोहल्ला बेगमपुरा में दबिश दी और कामरान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। नोमान की पूछताछ में कामरान का नाम सामने आया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कामरान का किसी संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क तो नहीं था। हालांकि कामरान के घर पर दो दिन पहले उसकी दादी रफीकन की मृत्यु हो गई थी और परिवार मातम में था, इसी दौरान पुलिस की यह कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें