कैराना में ड्रोन से निगरानी करती पुलिस।
- फोटो : SHAMLI
ड्रोन कैमरे से परखी कैराना की सुरक्षा व्यवस्था
शामली, कैराना। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से नगर की गतिविधियों का जायजा लिया।
दीपोत्सव को लेकर एसपी अभिषेक ने पुलिस को क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दे रखे हैं। इसके चलते पुलिस सतर्कता बरत रही है। बुधवार को पुलिस ने नगर में ड्रोन कैमरे से तमाम गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधियां नजर नहीं आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रखने हेतु पुलिस कटिबद्ध है। कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। संवाद