सपा संस्थापक मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
शामली, कांधला। कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि नेता जी के निधन से प्रदेश सहित पूरे देश में शोक की लहर है। नेता जी ने प्रदेश के सीएम रहते हुए प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया था, जब नेता जी देश के रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने देश के लिए अनेक प्रशंसनीय कार्य किए। इस दौरान शमीम जंग एडवोकेट, रालोद के वरिष्ठ नेता जावेद अख्तर, मुनव्वर हसन, पूर्व सभासद इस्लाम जंग, सभासद मुंसाद जंग, सलीम राणा सहित दर्जनों लोगों ने स्वर्गीय नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद