फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से चर्चाओं में है कैराना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए ब्लास्ट के बाद से कैराना चर्चाओं में है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में पार्सल में विस्फोटक रखकर पूरी ट्रेन को जलाने की साजिश रची गई थी। एनआईए ने 30 जून को हैदराबाद में कपड़ा व्यापारी कैराना निवासी दो सगे भाइयों नासिर मलिक व इमरान मलिक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दो जुलाई को एनआईए ने कैराना के मोहल्ला बिसातियान से सलीम टुइया व कफील को गिरफ्तार किया था। मामले में पटना न्यायालय से एनआईए ने नासिर मलिक, इमरान मलिक व कफील अहमद का पुलिस कस्टडी रिमांड ले लिया था, जबकि सलीम टुइया के बीमार होने के कारण उसका कस्टडी रिमांड नहीं मिला था, तभी से माना जा रहा था कि एनआईए कैराना आ सकती है। कैराना के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से कैराना चर्चाओं में है। बताया गया कि चारों ने पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के लिए काम करने वाले कैराना के मूल निवासी इकबाल काना के इशारे पर दरभंगा ब्लास्ट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें