फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस ने दोबारा की प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस ने दोबारा की प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत
विज्ञापन

शामली। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर एवं डॉ. नूतन ठाकुर ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री से दोबारा शिकायत की है। इस बार व्यापारी दीपक बंसल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग, व्हाट्सएप चैट व अन्य सुबूत संलग्न किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डीओपीटी को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी ने दीपक बंसल तथा सरकारी ट्रेजरी से पैसे लेकर अपने निजी काम के लिए मोबाइल खरीदा है। दीपक बंसल ने अपनी शिकायतों को वापस लेने की बात कही है, लेकिन उन्होंने लखनऊ पहुंचकर तमाम ऐसे अभिलेख और रिकॉर्डिंग दिए हैं, जिनके आधार पर दीपक बंसल के बिना भी जांच हो सकती है। अमिताभ ठाकुर तथा नूतन ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार एक प्रशासनिक अधिकारी ने दीपक बंसल से कई सामान मंगवाए, जिनमें चार बैटरी तथा एक इन्वर्टर और तमाम महंगे मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा इस अधिकारी ने दीपक बंसल से 20 लाख की स्कार्पियो भी ली। व्हाट्सएप मेसेज से पांच लाख रुपये मांगने, कई बार गहने मंगवाने आदि के तथ्य साबित होते हैं। एक चैट में खनन के पैसे का हिसाब करने की बात है। इसी प्रकार तमाम ऑडियो रिकॉर्डिंग में प्रशासनिक अधिकारियों के खनन के लेनदेन, परसेंटेज, हिसाब-किताब आदि की बातें हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें