शामली कैराना थानाक्षेत्र के कांधला बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय छात्र की जान चली गई। ओवरलोड गन्ना ट्रक में फंसकर ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन टूट गई, जिसकी चपेट में आकर बालक की मौत हो गई।
सामान लेने गया था छात्र
मोहल्ला दरबार खुर्द गुलशन नगर निवासी चिनाई मिस्त्री मोहम्मद शाहिद का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जीशान कक्षा चार का छात्र था। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह कांधला बस स्टैंड के पास सामान लेने गया था। उसी दौरान वहां से एक गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक गुजर रहा था।