फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुली देख कैराना के व्यापारी भड़के

Wed, 30 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में धरने पर बैठे सर्राफा व्यापारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शामली। सोने पर केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल जारी है। अब 31 मार्च को जिले के सभी सर्राफा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को झिंझाना में कैराना के सर्राफा व्यापारी पहुंचे। यहां पर उनकी दुकानें खुली मिली। जिस पर व्यापारियों ने रोष जताया। बाद में झिंझाना के सर्राफा व्यापारियों को शपथ दिलवाई गई। जिसके बाद ही प्रतिष्ठान बंद हुए। 

मंगलवार को कैराना सर्राफा अध्यक्ष रमेश चंद अपने साथ विनोद, राहुल, वैभव, मनोज, विकास, लक्की, हेमचंद, दीपक वर्मा के साथ झिंझाना में सर्राफा व्यापारियों से 31 मार्च को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील करने आये थे। इस दौरान झिंझाना में सभी सर्राफा व्यापारियों के प्रतिष्ठान खुले मिले। जिस पर सर्राफा व्यापारी भड़क गए और विरोध जताया।
विज्ञापन


कैराना के व्यापारियों के रोष को देख झिंझाना की सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने माफी मांगी और हड़ताल में शामिल होने की शपथ ली। इसके बाद सभी व्यापारी एकजुट हुए और कस्बे में घूमकर प्रतिष्ठान बंद कराए। इस दौरान हरिओम वर्मा, राहुल वर्मा, विकास, राकेश आदि मौजूद रहे।

शामली में भी सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल 28वें दिन भी जारी रही। मुकेश वर्मा, धनप्रकाश वर्मा, अशोक वर्मा, सुरेश चंद वर्मा, रामलाल वर्मा, विनोद, मोहनलाल वर्मा, घनश्याम वर्मा, रवि संगल विकास चौधरी, सुखबीर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें