फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना सीट पर साढ़े तेरह घंटे चली मतगणना

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कैराना लोकसभा क्षेत्र की मतगणना निर्धारित समय सुबह आठ बजे शुरू हुई और देर रात साढ़े नौ बजे तक मतगणना समाप्त हुई। राउंड वार मतगणना में ईवीएम और वीवीपैट से चुनाव नतीजे निकलने में एक से डेढ़ घंटे तक का समय लगा। वहीं, देर रात साढ़े नौ बजे तक मतगणना समाप्त हुई। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी की। वहीं, मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। देर रात डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने विजेता भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को मतगणना स्थल पर प्रमाण पत्र वितरित कर दिया। वहीं, कैराना लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की बढ़त की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुुशी की लहर दौड़ गई। चुनावी मतगणना देखने के लिए सुबह से ही चुनावी नतीजे देखने के लिए टीवी व एलडी पर लोग जमे रहे। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की बढ़त की खबर पाकर सहारनपुर मुख्यालय से शामली मंडी स्थल में मतगणना स्थल पर पहुंच गए। देर रात्रि साढे़ नौ बजे मंडी स्थल पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को प्रमाणपत्र जारी किया। इस मौके पर प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेशराणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक मौजूूद रहे। प्रमाण पत्र पाकर प्रदीप चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ शहर में आए। शहर के शिव चौक पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बजरंग बली का लिया आशीर्वाद
भाजपा सांसद  प्रदीप चौधरी ने श्री हनुमान धाम पर पहुंचकर बजरंग बली की विशेष पूजा पंडित प्रभु शंकर शास्त्री द्वारा कराई। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता हरवीर मलिक, भाजपा नेता पुनीत द्विवेदी समेत भाजपा नेता मौजूद रहे।                                     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें