कैराना (शामली)। उच्चतम न्यायालय भारत के न्यायमूर्ति पंकज मित्थल, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति मोहम्मद अजर हुसैन इदरीशी, मयंक कुमार जैन व ताहिर अली का कैराना आगमन पर बार भवन में स्वागत किया गया। इससे पहले पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
इसके बाद सभी जनपद न्यायालय परिसर पहुंचे जहां पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने जनपद न्यायालय में बनाए गए शताब्दी द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद सभी अतिथि बार भवन पहुंचे जहां रास्ते में अधिवक्ताओं ने पुष्प वर्षा की। बार भवन में स्वागत कार्यक्रम में बार के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह और महासचिव नसीम अहमद ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और बुके भेंट किए। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने एक अधिवक्ता की जीवन शैली पर विशेष प्रकाश डाला और बार व बेंच के मधुर संबंधों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जनपद न्यायाधीश हापुड़ मलखान सिंह, जनपद न्यायाधीश शामली अनिल कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुरेश चंद, अपर जिला जज मुमताज अली, सीमा वर्मा, रेशमा चौधरी, रितु नागर, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रतिभा, दिव्या चंद्र, ईशा चौधरी, अमर प्रसाद न्यायिक अधिकारी और रियासत अली इंतजार अहमद, प्रदीप कुमार जैन, शैलेंद्र कुमार, खड़क सिंह, ब्रह्मपाल चौहान, प्रमोद चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।