फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भड़ी में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Sat, 02 Mar 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। भड़ी में लंबे समय से चली आ रही रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ के लिए दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

गांव भड़ी भरतपुरी में इस्तकार एवं शौकत पक्ष के बीच मुखबिरी को लेकर रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे इस्तकार पक्ष का युवक शौकत की दुकान पर अंडा खरीदने पहुंचा तो विपक्षियों ने युवक को बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आ गए और उनमें जमकर मारपीट हुई। इसमें इस्तकार पक्ष के खुशी मोहम्मद पुत्र इंतजार, जुलफुकार, इंतजार, गुलबहार, इस्तकार पुत्र अकबर अली और दूसरे पक्ष के लोगों आजाद अली, इफाकत व मुनावर को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें